![]()

लुधियाना ( ब्यूरो चढ़त पंजाब दीं ) : डा. अंबेदकर मंच की तरफ से टिब्बा इस्लाम गंज में आयोजित गणपति महोत्सव में भक्तों ने आरती उतार कर गणपति बप्पा को लड्डूओं के भोग अर्पित कर प्रसाद के रुप में वितरित किए। युवा अकाली दल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने गणपति आराधना कर आर्शीवाद लिया। गोशा ने गणपति देव की महिमा का वर्णन करते हुए उन्हें सुख स्मृद्धियो का देवता बताते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान विघ्नहर्ता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इस दौरान गोशा ने गणपति जी के समक्ष पूरे विश्व में अमन शांति व सुख स्मृद्धियों की कामना भी की। मंच के सदस्यों में गुरप्रीत सिंह चावला, राज कुमार हैप्पी, विजय सहगल, दीपक बल्लू, मनिन्द्र सिंह लाडी, रमेश वर्मा, रोहन शर्मा ने आरती उतार कर भजन संध्या को विश्राम दिया।
20200cookie-checkविघ्नहर्ता के दरबार में सच्चे मन से मांगी हर मुराद होती है पूरी : गोशा