May 3, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना, 5 अप्रैल,(सत पाल सोनी ):  पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवाड़ी व सांसद ने पंजाब में आए दिन हो रही लोगों की हत्याओं को लेकर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।  उन्होंने प्रदेश की आम आदमी पार्टी को राजनीति की बजाए कानून-व्यवस्था कायम करने पर ध्यान देने को कहा है।
वार्ड प्रधान मंगत राम के परिवार के साथ अफसोस जताया
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवाड़ी ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था कायम करना व नागरिकों की जांच की सुरक्षा करना किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है लेकिन एक के बाद एक हत्या की वारदातों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इस श्रृंखला में, चाहे वह जालन्धर में नामी कबड्डी खिलाड़ी की हत्या हो, फिरोजपुर में कांग्रेसी वर्कर की ह्त्या, गुरदासपुर में चार व्यक्तियों का कत्ल या फिर अब लुधियाना में कांग्रेस वार्ड प्रधान मंगत राम का कत्ल, जो साफतौर पर आपराधिक तत्वों में पुलिस के प्रति ख़ौफ़ की कमी को दर्शाता है।
इस दौरान, तिवाड़ी ने मंगत राम के परिवार के साथ अफसोस प्रकट करते हुए, कहा कि मंगत राम कांग्रेस के पुराने और सीनियर वर्कर थे जिनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। लुधियाना से सांसद रहने के दौरान उन्हें मंगत राम का सहयोग मिला।सांसद तिवाड़ी ने जोर देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

 

113070cookie-checkराजनीति की बजाय कानून और व्यवस्था पर ध्यान दे आम आदमी पार्टी: मनीष तिवारी
error: Content is protected !!