![]()

लुधियाना, (ब्यूरो) : हैबोवाल कलां में रिखी राम नन्द लाल स्टोर ने वॉयस ऑफ़ एशियन्स और एशियन क्लब इंटरनेशनल के साथ मिलकर एक नई शुरुआत के तहत 23 वीं एस्ट्रो मेडिको वर्कशॉप का आयोजन रिखी राम नन्द लाल स्टोर प्रमुख पुरषोतम अग्रवाल व क्लब के वरिष्ठ संरक्षक अशोक धीर के नेतृत्व में किया गया। अतिथियों का स्वागत रिखी राम नन्द लाल स्टोर के संदीप – नवीन – रमन अग्रवाल ने किया । इस मौके विश्व विख्यात ज्योतिष सम्राट सुखमिंदर जी ने बड़ी गिनती में वहां पधारे जातकों की जन्म कुंडलियां निशुल्क देखकर उनको आसान उपाए बताये । सुखमिंदर जी ने स्टोर में उपलब्ध उनकी विशेष नवग्रह धूनी के बारे बताया, जो सिर्फ तीन दिन में नज़र/तंत्र दोष को ख़त्म कर सकती है व उसके साथ 1100 रु का कंसल्टेशन कूपन भी फ्री है। भारती क्लिनिक की आयुर्वेदाचार्य दंपत्ति डॉ. इपिंदर और डॉ. सुशील भारती ने अनेकों मरीजों का परीक्षण करके उनको घरेलु मसालों / जड़ी बूटियों से हर रोग का सस्ता व आसान इलाज़ बताया।

इस मौके ग्रीस में मिसिज़ इंडिया प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली ऋतू चांदना, करवा क्वीन वंदना राजपूत व विख्यात समाज सेविका बिंदिया मदान ने “एरोमा स्किन केयर व आर्गेनिक हर्बल मसाज आयल” को लांच किया व उनको रिखी राम नन्द लाल स्टोर परिवार की बहुओं पायल-रीता-दीपिका अग्रवाल ने सम्मानित किया. ।
इस मौके इस विशेष आयल के बारे नवीन अग्रवाल ने बताया कि डॉ. इपिंदर भारती के फॉर्मूले से तैयार इस विशेष आयल में नारियल – नीम – गंधक – एलोवेरा – ओलिव – फ्लेक्स ऑयल्स के साथ तुलसी आयल, कपूर आदि सहित डाली आयुर्वेद की बेशुमार कीमती निधियों से इसका असर तुरंत होता है, जिसे ज्योतिष सम्राट सुखमिंदर जी ने न केवल ग्रहों के मुताबिक चयन किया है, बल्क़ि मंत्रोचारण व रेकी एनर्जी से भी परिपूर्ण किया है. एशियन क्लब की तरफ से पधारे ललिता लाम्बा, किरण बेदी, आरती सोनी, गोल्डी बुद्धिराजा व ज्योति गुप्ता ने इस प्रयास की सराहना की।

कड़ाकेदार सर्दी पर इस अवसर में आर्गेनिक इंडिया की टेस्टी व शक्तिशाली ग्रीन टी विजयी रही, जिसकी चुस्कियों का ज़ायका वहां उपस्थित सभी ने लिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाली टीम में पिंकी जी, नकुल, ललित, लाल, अनिल, जॉन, राकेश, निशा, रूबी , कृतिका, सीमा, अलका, अनु, अंजू, जतिंदर, पूनम व झाँसी को सम्मानित किया गया। सभी की सेहत – सौंदर्य – सितारे बेहतर बनाने के लिए अब 24 वीं फ्री एस्ट्रो मेडिको वर्कशॉप का आयोजन यहीं 5 जनवरी को शाम 4 से 7 बजे किया जायेगा. ।