![]()

लूधियाना:-(सुदर्शन खन्ना) हल्का पूर्वी के अंतर्गत आते वार्ड नं 11 के मोती बाग़ कॉलोनी के इलाका निवासियों ने कई दिनों से सीवरेज प्रणाली ठप्प रहने से गलियों और लोगों के घरों में गन्दा पानी जमा होने पर पार्षद व नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।इलाका निवासियों वासियों का कहना है कि 15 साल से नारकीय जीवन ब्यतीत कर रहे है।सड़कें गलियाँ टूटी हुई है सीवरेज के मैनहोल गंदगी से भरे पड़े है और ओवर फ्लो होकर गंदगी बाहर निकल रही है इससे क्षेत्र वासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि विधायक संजय तलवाड़ ने भी चुनाव जीतने के बाद इलाके की कोई सुध नही ली।
लोगों ने विधायक संजय तलवाड़ पार्षद दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला नगर निगम से इलाके की दुर्दशा को सुधारने व सुध लेने की गुहार की है।मौके पर पुहंचे पार्षद दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही गलियों को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और सीवरेज की समस्या को जल्द से जल्द साफ कर दिया जाएगा।इस मौके पर गोरे लाल धीर,सतनाम सिंह,रवि वर्मा,संदीप कुमार,हैप्पी वर्मा,हर्ष नेगी,सोनी राणा,सोनू नेगी,अश्वनी कुमार,सुमित कुमार, लक्की, पप्पी वर्मा,आशु,रविन्दर कुमार रवि,प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।