![]()

आतंकवाद पीड़ित 35000 परिवारों की अनदेखी पर शिवसेना हिंदुस्तान करेगी संघर्ष का ऐलान
लुधियाना, (ब्यूरो) : शिवसेना हिदुस्तान ने 1 फरवरी 2020 को मोदी सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले केंद्रीय वित्त बजट में पंजाब के आतंकवाद पीड़ित 35000 पीडत परिवारों के लिए प्रस्तावित 781 करोड़ रुपये मुआवजा जारी करने की मांग की है।शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा ने प्रेसनोट रिलीज़ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा पार्टी सुप्रीमो पवन गुप्ता के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित परिवारों को 781 करोड़ रुपये मुआवजा जारी करने को लेकर संघर्ष किया जा रहा है व् कई बार राजनेताओं को पार्टी की ओर से ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं किंतु मोदी सरकार द्वारा पंजाब के आतंकवाद पीड़ित 35000 परिवारों की अनदेखी की गई है जिसे पंजाब का हिन्दू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।चन्द्रकान्त चड्ढा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 1 फरवरी के केंद्रीय बजट में यदि मोदी सरकार द्वारा पंजाब के आतंकवाद पीड़ित 35000 परिवारों को प्रस्तावित 781 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी न किया गया तो शिवसेना हिंदुस्तान हाईकमान के दिशा निर्देशों पर जल्द ही युद्ध स्तरीय संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।