![]()

लुधियाना ,2 मई (चढ़त पंजाब दीं ) : विधानसभा दक्षिणी के वार्ड 33 में हरजिन्द्र सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित यूथ अकाली दल की बैठक में उमड़ी भीड़ ने बैंस ब्रदर्ज की नितियों से दुखी होकर इस बार अकाली-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार महेशइंद्र सिंह गरेवाल के पक्ष में मतदान करने का ऐलान किया। बैठक में विशेष तौर पर शामिल हुए यूथ अकाली दल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने बैंस ब्रदर्ज के मजबूत किले के रुप में विख्यात विधानसभा दक्षिणी में अकाली दल को मिल रहे सर्मथन पर चर्चा करते हुए कहा बैंस ब्रदर्ज विधानसभा व आत्म नगर की जनता का विश्वास खो चुके है। पिछले पांच वर्ष में सांसद बिट्टू व बैंस ब्रदर्ज के झूठे वायदों से दुखी जनता ने इस बार कांग्रेस व लिप को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर सकतर सिंह सोहल,जोगिन्द्र सिंह जग्गू,जगदेव सिंह शिमलापुरी,जत्थे.कुलजीत सिंह,वरिन्द्र सिंह मनकू,निरपाल सिंह कलसी,कर्णदीप सिंह संधू,हरविन्द्र सिंह सोहल,सतपाल सिंह सरां,लवप्रीत सिंह लवी,प्रीतम सिंह,रविन्द्र सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।