![]()

लुधियाना, (ब्यूरो) : सिविल लाइन स्थित वार्ड नंबर 83 मे मुफ्त कम्युनिटी हेल्थ सेंटर हस्पताल खुलने जा रहा है | इलाका कौण्सल्लर इंदू राजू थापर ने आज हस्पताल का सारा मुआइना किया |यहाँ के सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर बलविंदर सिंह जी , एस डी ओ संधु ने बताया की यहाँ इ.सी.जी. मशीन , मरीजों के बैड , औ. टी. अक्स रे , डेंटल डिपार्टमेंट आदि सामान पहुँच चूका है तथा यहां पर फायर फाईटर प्रोजेक्ट्र तक भी इनस्टॉल हो चूका है|

सहायक सिविल सर्जन ने पार्षद थापर से आग्रह किया की हस्पताल में और भी कई चीज़ों के लिए फंड मुहैया करवाया जाए और पार्षद थापर ने उन्हें कहा की वे जल्द ही मंत्री साहिब से मिलकर सारी बात उनके ध्यान में लाएंगे | इंदू थापर ने बताया की गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है पर यहाँ हस्पताल खुलने से गरीबो के लिए फ्री इलाज करवाना नज़दीक और आसान होगा तथा यहाँ पर मेडिसिन , गाइनी , डेंटल , इ सी जी , टीकाकरण आदि बहुत से डिपार्टमेंट की सुविधा जरूरतमंद लोगों को मिलेगी और जल्द ही इस हस्पताल में बाकी रहती चीज़ें पूरी करवाकर इसे जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश की जाएगी |