![]()
लुधियाना, 11 अप्रैल , (सत पाल सोनी) : कोरोना वायरस का कहर सारी दुनिया में बरकरार है। लॉकडाउन के कारण सभी कुछ थमा हुआ है। इस कारण भारत में कुछ गरीब तबके के लोगों के लिए खाने की भी समस्या आ गई थी । ऐसे में जो लेबर काम करती थी वो अब फैक्ट्रियां बंद होने के कारण वापस अपने शहर के लिए पलायन कर रही थी । उनके खाने की समस्या को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा व पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए पंजाब भाजपा के द्वारा बनाई गयी कोरोना वायरस निवारण कमेटी के सह सयोजक रविंदर अरोड़ा व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ,नार्थ हलके के प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना नार्थ हलके में आते सभी पांचों मंडलों हैबोवाल मंडल,गुरुनानक पूरा मंडल,सलेम टाबरी मंडल,शिवपुरी मंडल,दरेसी मंडलो के सभी मंडल प्रधानों व मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओ के सहयोग से लगभग 15900 लोगों के लिए लंगर बनाया जा रहा है और मंडलो में पहुंचा कर सभी मंडलो के सहयोग से यह लंगर हर जरूरत मंदों तक अलग-अलग जगहों पर वितरित किया जा रहा है।
भाजपा नेताओ रविंदर अरोड़ा व पुष्पिंदर सिंगल ने बताया की यह सेवा जब से लॉकडाउन लगा है तभी से सुरु की गयी थी और हर रोज़ की तरह यह सेवा आगे भी जारी रहेगी जब तक लॉकडाउन नहीं खुलता तब तक इसी तरह भाजपा के कार्यकर्ता अपनी अपनी झूमे दारी बखूबी निभाएंगे । भाजपा के इस कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण अपनी अपनी जुमेदारी बखूबी निभा रहा है इनमे पंजाब भाजपा की पूर्व सचिव रेनू थापर,पूर्व डिप्टी मेयर आर डी शर्मा,उपाध्यक्ष राजिंदर हंस,जिला सचिव यशपाल जनोत्रा,सुमन वर्मा,प्रवक्ता संजय कपूर,आशीष बोनी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा मंडलो के प्रधान रोहित सिक्का,दीपक गुप्ता,हरीश सग्गड़,पूर्व पार्षद नरिंदर सिंह मल्ही,पार्षद सुरिंदर अटवाल, अनी सिक्का,नीलम धवन,नीलम कौशल,अमित नेगी,सरवन अत्रि,नरेश अरोड़ा,दमन कपूर,भूपिंदर कौर,डिप्टी कपूर,तजिंदर राजा,प्रिंस बबर,,गौरव अरोड़ा,अभिषेक सिंगल,यशपाल वर्मा,मोहित सिक्का आदि ने अपने-अपने मंडलों में वार्डो में लंगर सेवा में अपना अपना सहयोग कर रहे हैं ।