राहों रोड के ग़ैरक़ानूनी निर्माण का मुद्दा पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के पी सिंह के दरबार में पहुँचा

Loading

 

लुधियाना, (ब्यूरो) : राहों रोड के ग़ैरक़ानूनी निर्माण  का मुद्दा पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के पी सिंह के दरबार में पहुँच गया है । आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर  प्रीतपाल सिंह बलिऐवाल ने स्पीकर से भेंटकर मुद्दे की जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि साहनेवाल से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने अपने संवैधानिक पद का ग़लत उपयोग किया है । बलिऐवाल ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक ढिल्लों ने ग़ैरक़ानूनी कॉलोनी वालों , फ़ैक्ट्री मालिको और  दुकानदारों से करोड़ों रुपये इकट्ठे किए हैं|  बलिऐवाल ने बताया कि ढिल्लों ने अकाली दल के वर्करों सौ टेंट लगाकर वहाँ पर राहगीरों और आस पास रहने वाले लोगों से भी जबरी वसूली  की है।

बलीऐवाल ने बताया कि ढिल्लों के अनुसार उन्होंने अपनी विधायक की सैलरी से इस निर्माण के लिए 2लाख रुपये की राशि भी दी है । बलीऐवाल ने बताया कि सिर्फ़ और सिर्फ़ सरकार को बदनाम करने के लिए ढिल्लों ने ये हड़कंप रचा है क्योंकि सरकार ने 2, करोड़ रुपये का फंड इस सड़क के निर्माण के लिए जारी कर दिया था और ढिल्लों को इस संबंध में मालूमात थी तो उन्होंने सिर्फ़ और सिर्फ़ सरकार को बदनाम करने के लिए ये साज़िश रची है । बलिऐवाल ने बताया कि ढिल्लों और जिस संगठन के नाम पर इन्होंने करोड़ों रुपया इकट्ठा किया है ,उस पैसे का कोई हिसाब नहीं है क्योंकि उनके द्वारा बतायी गई राशि और इकट्ठी गई  की गई राशि में बहुत ज़्यादा अंतर है । क्योंकि ढिल्लों पहले पी.डबल.यू. मंत्री रहे हैं तो अफ़सरों ने भी उनके इस निर्माण को लिए नहीं रोका ।बलिऐवाल ने स्पीकर से माँग की कि इस ग़ैरक़ानूनी ढंग से जो राशि ढिल्लों ने इकट्ठी की है उसकी विशेष जाँच कराई जाए और इस मुद्दे को विशेष जाँच कमेटी के द्वारा इसकी जाँच की जाए । स्पीकर ने बलिऐवाल को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे की जाँच करवाएंगे।इस समय उनके साथ ही जिला परिषद के सदस्य बलविंदर सिंह सतविंदर सिंह साहनेवाल जगजीत सिंह भट्टी मौजूद थे।

50660cookie-checkराहों रोड के ग़ैरक़ानूनी निर्माण का मुद्दा पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के पी सिंह के दरबार में पहुँचा
error: Content is protected !!