पतंग डोर की दुकानों के बाहर संस्था के सदस्यों ने काले मास्क से मुंह बंद करके किया प्रदर्शन

Loading

प्लास्टिक डोर के बड़े सप्लायरों पर शिंकजा कसवाए मुख्यमंत्री व् डीजीपी पंजाब-चन्द्रकान्त चड्ढा

 

लुधियाना, (ब्यूरो) :  राहगीरों,बच्चों व् बेजुबान पक्षियों की जिंदगी के लिए घातक सिद्ध होने वाली प्लास्टिक की बनी हुई चाइना डोर (कातिल डोर) के खिलाफ पिछले 10 वर्षों से संघर्ष कर रही समाज सेवी संस्था एक्शन अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों द्वारा गाँधीगिरी अपनाते हुए प्लास्टिक डोर बेचने व् खरीदने वालों के ख़िलाफ़ अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया गया।एक्शन अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख चन्द्रकान्त चड्ढा के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा दरेसी मैदान के बाहर स्थित पतंग डोर की दुकानों के बाहर काले मास्क से मुंह बंद करके शांतिमयी प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे चन्द्रकान्त चड्ढा ने मीडिया को सम्बोधन करते हुए बताया कि उनकी संस्था के सदस्यों द्वारा पिछले करीब 10 वर्षों से लोगों व् बेजुबान पक्षियों की जिंदगी से खेलने वाली प्लास्टिक की बनी हुई कातिल डोर के खिलाफ जागरूकता महाभियान चलाया जा रहा है तांकि लोगों को प्लास्टिक डोर से होने वाले गम्भीर परिणामों से अवगत करवाया जा सके।चन्द्रकान्त चड्ढा ने पाबन्दी के बावजूद सरेआम प्लास्टिक डोर की बिक्री पर अफ़सोस प्रकट करते हुए कहा कि उनकी संस्था द्वारा दिल्ली सरकार के तर्क पर पंजाब में भी प्लास्टिक डोर बेचने व् खरीदने पर 2 लाख रुपये जुर्माना व् पांच साल की कैद के सख्त कानून बनाने को लेकर कई बार पंजाब सरकार को लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से मांगपत्र भेजे गए किन्तु पंजाब सरकार व् प्रशासन के प्लास्टिक डोर के अहम मुद्दे पर गम्भीर न होने की वजह से लापरवाही बरती जा रही है जिसका खामियाजा आम लोगों व् बेजुबान पक्षियों को अपनी जिंदगी गंवाकर या गम्भीर घायल होकर भुगतना पड़ रहा है।चन्द्रकान्त चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह व् पंजाब पुलिस के डीजीपी श्री दिनकर गुप्ता को खुला पत्र लिखते हुए प्लास्टिक डोर बेचने व् खरीदने पर सख्त कानून बनाने की मांग की है साथ ही चैन बनाकर मुकदमे दर्ज कर प्लास्टिक डोर के बड़े सप्लायरों पर शिंकजा कसने की मांग की है।इस अवसर पर एक्शन अगेंस्ट करप्शन के जिला चेयरमैन रोबिन चुघ,उपचेयरमैन एडवोकेट नितिन घंड,महासचिव गौतम सूद,प्रभारी मनोज चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित कपूर,वरुण खन्ना,जयदीप सिंह,मुख्य सलाहकार सिमरनजीत शेरी,सयुंक्त सचिव केशव बांसल,लक्की कुमार,गगन कुमार,अनमोल कपूर,धार्मिक विंग प्रमुख सौरभ महेन्द्रू,जॉनी मेहरा आदि उपस्थित थे।

 

51700cookie-checkपतंग डोर की दुकानों के बाहर संस्था के सदस्यों ने काले मास्क से मुंह बंद करके किया प्रदर्शन
error: Content is protected !!