![]()

नई दिल्ली( ब्यूरो चढ़त पंजाब दीं ) :भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। राष्ट्रीय कार्यालय में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने इसकी घोषणा की।भाजपा नेताओं ने सोमवार को जे पी नड्डा की सादगी की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम करेगी।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा एक प्रेरक कार्यकर्ता रहे हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नेता ने एक उत्कृष्ट सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सफल स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि नड्डा शाह के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया, चाहे एबीवीपी हो या भाजपा की युवा इकाई। यही नहीं वह मोदी को मिली बड़ी सफलताओं को आगे बढ़ायेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि शाह के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत स्थिति में है और नड्डा भविष्य में भाजपा के लिए और अधिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। एक अन्य केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नड्डा की सादगी के लिए उनकी प्रशंसा की।