![]()

लुधियाना , (चढ़त पंजाब दी ) : भूदड़ी गवर्नमेंट स्कूल के नाम पर कारोबारियों से चंदा इकट्ठा करने को आए होजरी कारोबारियों और जीएसटी अफसरों के बीच हुए विवाद मामले में कारोबारियों की ओर से आज दरेसी थाने को घेर कर प्रदर्शन करते विरोध दर्ज कराया गया। कारोबारियों की अगुवाई पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव सुनील मेहरा, यूथ अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह गोशा और कारोबारी नेता विनोद जैन सहित विभिन्न कारोबारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने की। इस दौरान कारोबारियों ने पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि पुलिस आरोपी जीएसटी अफसरों पर कार्रवाई करें जो धक्के शाही से भूदड़ी गवर्नमेंट स्कूल की के नाम पर कारोबारियों से चंदा इकट्ठा करने को आए थे और इसके लिए अपने साथ रसीद बुक लेकर आए थे। कारोबारियों का कहना था कि इन अफसरों से यह रसीद बुके बरामद की गई हैं और इस तरह अफसर किसी से जबरन रसीद काटने के नाम पर ब्लैकमेल नहीं कर सकते। कारोबारी नेताओं ने पुलिस को चेतावनी देते कहा है कि अगर जीएसटी के आरोपी अफसरों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो 10 दिन बाद शहर के तमाम कारोबारी अपनी दुकानें व कारोबार बंद कर के जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। दरेसी थाना एसएचओ की गैरमौजूदगी में मौके पर एडिशनल एसएचओ कुलदीप सिंह को कारोबारियों ने अपना शिकायत पत्र मौके पर दाखिल करवाया।