एन.जी.ओ. नन्हें गुलिस्तान ने बच्चों व महिलाओं के लिए फ्री मेडीकल चेकअप कैम्प का किया आयोजन

Loading

बाल विकास ट्रस्ट के सहयोग से 100 के करीब बच्चों महिलाओं को दी गई फ्री मेडिसिन

लुधियाना, (ब्यूरो) : सामाजिक कार्य गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा में अग्रणी संस्था नन्हें गुलिस्तान ने बाल विकास ट्रस्ट के सहयोग से आज बसंत एवेन्यू में बीसीएम स्कूल के नज़दीक फ्री मेडीकल चेकअप दवाओं के कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में माहिर डॉक्टर मोनिका कंग ने सभी बच्चों महिलाओं की जांच कर उन्हें दवा दी। इस कैम्प में 100 के करीब बच्चों को जांच के बाद फ्री दवाई दी गई। इस कैम्प में बाल विकास ट्रस्ट की अध्य्क्ष मैडम रचना शर्मा विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित रहे।

नन्हें गुलिस्तान संस्था की अध्य्क्ष मैडम रुपिका महासचिव प्रभजीत सिंह उनकी टीम से आरती, रितु छाबड़ा, श्रुति जैन, सिमरन, मीता, नीतू, गुरप्रीत सिंह, तेजपाल, संजीव, गुलशन, जसप्रीत, इंदरजीत अन्य ने कैम्प में अपनी सेवाएं दी। एन.जी.. अध्य्क्ष मैडम रुपिका कौर ने बताया कि उनकी संस्था पिछले दो साल से गरीब परिवार के बच्चों को फ्री में पढ़ाई करवाती। संस्था दुआरा ये दूसरे मेडीकल कैम्प का आयोजन बाल विकास ट्रस्ट के सहयोग से किया गया और इस कैम्प में 100 के करीब बच्चो महिलाओं को फ्री दवाई दी गई।

51100cookie-checkएन.जी.ओ. नन्हें गुलिस्तान ने बच्चों व महिलाओं के लिए फ्री मेडीकल चेकअप कैम्प का किया आयोजन
error: Content is protected !!