Categories Event NewsHindi NewsWELCOME NEWS

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का लुधियाना आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत

Loading

सत पाल सोनी
चढ़त पंजाब दी
लुधियाना 16 जुलाई – भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में होटल ऑन फिरोजपुर रोड पर पंजाब भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ के लुधियाना आगमन पर एक समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में उनके इलावा संगठन महामंत्री श्री निवाससुलू, पंजाब भाजपा के सह प्रभारी रविंद्र रैना,प्रदेश के महामंत्री राजेश बग्गा, विक्रमजीत सिंह चीमा,मोना जैसवाल,जीवन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह कांगड़ जी विशेष रूप से शामिल हुए।
2024 के लोकसभा चुनाव में सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा पंजाब की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगी––रजनीश धीमान

भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने सुनील जाखड़ के लुधियाना आगमन पर अपने पदाधिकारियों सहित उनको गुलदस्ता देते हुए कहा की सुनील जाखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और फिर केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
अफसोस की बात है कि भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी भूल गए–– सुनील जाखड़
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भगवंत मान सरकार पर कटाक्ष करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी लापरवाही ने भारी बारिश की प्राकृतिक आपदा को और ज्यादा बढ़ाया है। यह भगवंत मान सरकार की घोर लापरवाही और निकम्मापन रहा जिससे पंजाब में लोगों को जान माल का नुकसान झेलना पड़ा।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री की 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति भी जिम्मेदारी बनती थी, जिन्होंने उन्हें भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया है। मगर अफसोस की बात है कि भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी भूल गए। सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी तक कोई बाड़ पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा नहीं की है।जब कि केंद्र सरकार की ओर से 218 करोड़ 40 लाख रूपये का फंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए पंजाब सरकार को दिए गए हैं।समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो,सुभाष शर्मा, वरिंदर कौर ,के डी. भंडारी, दयाल सिंह सोढी,अरविंद खन्ना,हरजोत कमल,हरमिंदर बरार,सुरजीत ज्यानी,राज कुमार वेरका, लखविंदर सिंह गर्चा,प्रदेश के खजांची गुरदेव शर्मा देवी,मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,परवीन बंसल,भाजपा जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,नरेंद्र मल्ली, कनिका जिंदल,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,यशपाल जनोत्रा, डा.निर्मल नय्यर,लक्की चोपड़ा,पंकज जैन हर्ष शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,सुख जीव बेदी,अंकित बत्रा,सुनील मैफीक,सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, सोसल मीडिया सचिन राजन पांधे व सभी जिलों के अध्यक्ष,मंडलों के अध्यक्षऔर मोर्चों,सेलो के प्रधान आदि मौजूद थे।
#For any kind of News and advertisement contact us on   980-345-0601
Kindly Like,share and subscribe our News Portal https://charhatpunjabdi.com/wp-login.php
156580cookie-checkनव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का लुधियाना आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत
[email protected]

DISCLAIMER: Charhat Punjab di: Editor does not takes responsibility for any news/video/article published, only Reporter/Writer will be responsible for his/her news or article. Any dispute if arrises shall be settled at Ludhiana jurisdiction only. Sat Pal Soni (Editor)