आम आदमी पार्टी ने पंजाब के युवाओं को मजबूत करने के लिए यूथ विंग में की नई नियुक्तियां
लुधियाना, सत पाल सोनी – आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यूथ विंग में नई नियुक्तियां की हैं। युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इसी क्रम में कर्मठ एवं मेहनती पार्टी कार्यकर्ता अजय मित्तल को आम आदमी पार्टी पंजाब यूथ विंग का स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। अजय मित्तल की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन नई नियुक्तियों से पंजाब में यूथ विंग को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। अपनी नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय मित्तल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, यूथ प्रधान मनजिंदर सिंह लालपुरा, प्रधान परमिंदर गोल्डी, जिला प्रधान जितेंद्र खंगूड़ा, यूथ प्रधान परमिंदर सिंह संधू, यूथ विंग के नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी हाईकमान का विशेष धन्यवाद किया।
अजय मित्तल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी, मेहनत और तनदेही के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को आम आदमी पार्टी की विचारधारा और जनहितैषी नीतियों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी लगन से प्रयास करेंगे।
अजय मित्तल ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे तथा अपनी नई जिम्मेदारी पर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का पुनः धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने युवाओं को आगे बढ़ने और समाज एवं पंजाब की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर दिया है।
